फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: दिन भर राखी बांधने का शुभ समय, पर्व पर रहेगा सुकर्मा योग एवं शतभिषा नक्षत्र

Fri, 28 Aug 2026 07:39 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

भद्रा न होने की वजह से बहनें दिन भर में किसी भी शुभ समय में भाइयों को राखी बांध सकती हैं। चंद्रग्रहण विदेश में रहेगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा।
 
विज्ञापन
रक्षाबंधन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को उत्साह से मनाया जाएगा। आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार, पर्व पर सुकर्मा योग एवं शतभिषा नक्षत्र रहेगा। भद्रा न होने की वजह से बहनें दिन भर में किसी भी शुभ समय में भाइयों को राखी बांध सकती हैं। चंद्रग्रहण विदेश में रहेगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन


बहनें अपने भाइयों की कलाइयों में राखी बांधकर परमात्मा से उनके सुखद जीवन एवं लंबी आयु की कामना करेंगी। भाई अपनी बहनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें आकर्षक उपहार देंगे और उनकी रक्षा का व्रत धारण करेंगे। सनातन धर्म में रक्षाबंधन पर्व का विशेष महत्व है। पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को घरों में विशेष उत्साह छाया रहा। घरों में मनभावन पकवान बनाए गए। त्योहार को लेकर तैयारियां जोरों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें