फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी में बालिकाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में झांसी, आगरा, मिर्जापुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, प्रयागराज और बस्ती की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित किया। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला आगरा और गोरखपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें आगरा मंडल की टीम ने 37-24 अंकों से विजय हासिल की। दूसरा मुकाबला मिर्जापुर और लखनऊ के बीच हुआ। जिसमें 33-17 के स्कोर के साथ मिर्जापुर ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला अलीगढ़ और चित्रकूट मंडल की टीमों के बीच हुआ। जिसमें अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26-6 अंकों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मुरादाबाद और अयोध्या के बीच खेले गए चौथे मुकाबले में मुरादाबाद मंडल की टीम ने 24-18 अंक हासिल कर जीत दर्ज की। पांचवां मैच कानपुर और झांसी मंडल की टीमों के बीच आयोजित हुआ। जिसमें 35-23 अंकों के साथ झांसी की टीम विजयी हुई। कबड्डी का छठवां मुकाबला बरेली और बस्ती मंडल की टीमों के बीच हुआ। मुकाबले में 22-9 अंकों के साथ बरेली मंडल की टीम जीती। सातवां मैच में प्रयागराज की टीम ने 26-16 अंकों के साथ लखनऊ को पराजित किया। आठवें मुकाबले में आजमगढ़ और आगरा की टीमों की भिड़ंत हुई। 37-19 अंकों के स्कोर के साथ आगरा की टीम ने जीत दर्ज की।
नौवां मुकाबला मेरठ और चित्रकूट की टीमों के बीच हुआ। जिसमें 21-4 अंक के साथ मेरठ विजयी हुई। प्रतियोगिता का दसवां मुकाबला आगरा छात्रावास और अयोध्या के बीच हुआ। 21-10 अंकों के स्कोर पर आगरा छात्रावास की टीम ने जीत हासिल की। अंतिम मुकाबला सहारनपुर और झांसी मंडल की टीम के बीच आयोजित हुआ। जिसमें सहारनपुर की टीम 33-7 से जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन एवं आभार प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने किया। इस मौके पर डॉ. सुरभि यादव, डॉ. टीके शर्मा, विजय यादव, बद्री प्रसाद, दिव्या पाल, बृजेेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें