झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को राजीव गांधी खेल अभियान योजनांतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय अंडर- 16 खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में बबीना के धर्मेंद्र राजपूत प्रथम, बृजेश राजपूत द्वितीय, सौरभ शिवहरे तृतीय, 800 मीटर दौड़ में बामौर के हर्षवर्धन प्रथम, बबीना के मुकेश पाल द्वितीय, मऊरानीपुर के अंकित राय तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में बबीना के राहुल केवट प्रथम, बामौर के सुशील यादव द्वितीय रहे।
400 मीटर दौड़ में बबीना के बृजेश राजपूत ने पहला, बड़ागांव के पुष्पेंद्र यादव ने दूसरा, सोहन ने तीसरा, गोला फें क में बड़ागांव के अरुण यादव प्रथम, बबीना के धर्मवीर राजपूत द्वितीय, संदीप राजपूत तृतीय, चक्का फें क में मऊरानीपुर के अभिषेक ने पहला, बबीना के संदीप ने दूसरा, निशांक जैन ने तीसरा, तीन हजार मीटर दौड़ में बबीना के राहुल केवट ने पहला, अनिल राजपूत ने दूसरा एवं बामौर के हर्ष वर्धन राजपूत ने तीसरा स्थान पाया।
बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बबीना की शिवानी भार्गव ने पहला, मऊरानीपुर की पूजा रायकवार ने दूसरा, आशमा बानो ने तीसरा, आठ सौ मीटर दौड़ में मऊरानीपुर की शोभा रायकवार प्रथम, बबीना की रूपम राजा द्वितीय, दीप्ति यादव तृतीय, गोला फेंक में बबीना के सिमरन ने पहला, रूपम राजा ने दूसरा, मऊरानीपुर की निधि राय ने तीसरा, डिस्कस थ्रो में बबीना की सिमरन ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय एवं रुपम राजा तृतीय स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशिक्षु पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, राकेश यादव, प्रेम यादव, सुंदर ग्वाला, केशव सिंह, धर्मदेव राय, बद्री प्रसाद, अरविंद कुमार, मंगल प्रसाद, कविता कुशवाहा, कार्यक्रम प्रभारी वेद प्रकाश चतुर्वेदी, शिवराम सिंह, हरीराम श्रीवास, सियाराम शरण चतुर्वेदी, राजा खान, शैलेश खरे, अशोक सिंह, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
शाहरूख ने वारियर को जिताया
झांसी। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार को झांसी प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। वैद्य पं. राम नारायण शर्मा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुए उद्घाटन मैच में झांसी वारियर ने शाहरुख खान के बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते झांसी इंडियन को नौ विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी कर इंडियन 22 ओवरों में महज 61 रन ही बना सकी। इंडियन की ओर से एकमात्र बल्लेबाज निर्दोष 18 सर्वाधिक रन बना सके। जबकि पांच बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं वारियर की ओर से गेंदबाजी में सलमान ने 14 रन पर चार विकेट एवं शाहरूख खान ने मात्र चार रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा कर वारियर ने जीत नौवें ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर ली।
मैन आफ द मैच शाहरुख ने बल्लेबाजी में भी लाजवाब प्रदर्शन कर नाबाद 40 रन ठोके। इससे पूर्व शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. पं. विश्वनाथ शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विजय खन्ना, रमाकांत वर्मा, चंद्रशेखर साइंस कालेज के प्रबंधक मनीष तिवारी, अजय मिश्रा, आशुतोष शर्मा, सुमित कुलकर्णी, रवि कुशवाहा, परवेज खान, अरविंद तिवारी, संजय साहू, बृजेंद्र यादव, दिलशाद सकलैनी, वीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
झांसी। महाराष्ट्र शिक्षण मंडल द्वारा संचालित लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज का चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट किया। तत्पश्चात छात्राओं ने देश भक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं रोप मल्लखंभ पर हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस दौरान नींबू रेस, तीन टांग की रेस व रिले रेस भी हुई।
इससे पूर्व शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, सुबोध खांडेकर, प्रबंधक राकेश पाठक, अध्यक्ष चिंतामणि धुलेकर, इंदिरा गुप्ता, अजय पाल सिंह, अजय आदि मौजूद रहे। अंत में आभार प्रधानाचार्या राधा गर्दे ने जताया।