फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए किया जागरूक

Mon, 23 Nov 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा। रविवार को प्राथमिक विद्यालय खिलारा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता सूची का प्रदर्शन भी किया गया। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के पंजीकरण के लिए फार्म संख्या छह भरे गए। ग्रामीणों को मतदाता सूची में अपना नाम और दर्ज विवरण जांचने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत खिलारा के बूथ संख्या 19 पर कार्य हुआ। शून्य से पांच वर्ष तक के 69 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सुपरवाइजर अमृता नायक, बीएलओ सविता देवी, आशा बहू द्रौपदी देवी, रेखा मिश्रा, योगेंद्र द्विवेदी, कृष्ण प्रिया, पुष्पेंद्र नायक और आयुष्मान द्विवेदी ने इस अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें