फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के सिस्टम आवश्यक : सीडीओ

Wed, 08 Jul 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भू-जल सप्ताह के तहत विकास भवन सभागार में मंगलवार को भूगर्भ जल संरक्षण, संवर्धन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जल संरक्षण, दोहन और उपयोगिता को लेकर जन सामान्य को जागरूक करने का निर्देश दिया। सभी सरकारी विभागों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के सिस्टम को लगवाना आवश्यक कर दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि जनपद की 496 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। जल संरक्षण की शपथ दिलाकर जल के महत्व को बताया जाए। सभी विभागाध्यक्ष से अपने-अपने विभाग की बिल्डिंग पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के सिस्टम अवश्य लगवाएं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सरकारी भवनों के अलावा प्राथमिक स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों पर भी स्थापित किया जाए। वर्षा जल की एक-एक बूंद को संरक्षित किया जा सके। भू-जल सप्ताह के तहत 16 से 22 जुलाई तक होने वाले कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए है। इस मौके पर सहायक भू-भौतिकविद मनीष कन्नौजिया, डीपीआरओ डाॅ. बालगोविंद श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा शिखर श्रीवास्तव, लघु सिंचाई विभाग के एई मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी इमरान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें