फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जुलाई से शुरू हो सकती है झमाझम मानसूनी बरसात

विज्ञापन
मानसून - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। मानसूनी सीजन में झमाझम बारिश की आस लगाए लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 14 जुलाई से झांसी में झमाझम मानसूनी बरसात हो सकती है। इसके अलावा रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश होेने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में प्री मानसून बरसात 22 जून के बाद और मानसूनी वर्षा 30 जून के बाद शुरू हो जाती है। प्री मानसून के दौरान तो हल्की-फुल्की बरसात होती रही, तो लगा कि इस बार शुरू से ही झमाझम मानसूनी बारिश होगी। मगर ऐसा हुआ नहीं। मानसूनी सीजन को 11 दिन बीत चुके हैं और झांसी के लोग झमाझम वर्षा की आस लगाए बैठे हैं। कई बार आसमान में काले बादल छा जाते हैं और बिना बारिश के निकल जाते हैं। ऐसे में झांसी के लोग इस सीजन में उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। वर्षा की उम्मीद जगी लेकिन पानी गिरा नहीं। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि रविवार और सोमवार को झांसी में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 14 और 15 जुलाई को झमाझम मानसूनी बारिश होने की संभावना है। इन दो दिनों में 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें