फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन संतों के वर्षायोग को जैन समाज ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 28 जुलाई से शुरू हो रहे वर्षायोग चातुर्मास स्थापना को लेकर जैन समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आचार्य विद्यासागर महाराज के आज्ञानुवर्ती परम शिष्य मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ का दिल्ली से एवं मुनि वीर सागर महाराज ससंघ का बागपत बड़ागांव से झांसी की ओर विहार की सूचना से जैन समाज झांसी में चातुर्मास स्थापना को लेकर हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि जैन तीर्थ करगुवांजी से आचार्य विद्यासागर महाराज का विशेष लगाव रहा है। वर्ष 1988 में वह स्वयं ससंघ पधारे और लगभग 10 दिन प्रवास किया था। मुनि क्षमा सागर, मुनि सरल सागर, आर्यिका पूर्णमति माताजी ने भी यहां चातुर्मास किया। शनिवार को जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुनि वीर सागर और मुनि प्रणम्य सागर महाराज को श्रीफ ल भेंटकर चातुर्मास के लिए निवेदन किया। आचार्य श्री से निवेदन हेतु प्रतिनिधि मंडल रवाना हो गया है। प्रतिनिधि मंडल में रविंद्र जैन रेलवे उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार जैन महामंत्री, अशोक जैन सलाहकार, राजेश जैन मंत्री करगुवांजी, चक्रेश जैन मंत्री कैलाश रेजीडेंसी मंदिर, ई. हुकुम चन्द्र जैन शामिल रहे। रविवार को मुनि वीर सागर महाराज मथुरा चौरासी पहुुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें