फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व ओलों से हुए नुकसान के आकलन के लिए दौड़ीं राजस्व टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को झांसी के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे रबी की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया था। दोपहर में तकरीबन एक बजे घने बादल छा गए थे और बिजली की गरज के साथ बारिश होने लगी थी। ग्रामीण इलाकों में कहीं - कहीं ओले भी गिरे थे। इससे गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा था। मौसम के इस मिजाज से फसलों को हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान ने फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी कर दिए हैं। लेखपालों को इस काम पर लगाया गया है। एडीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी तहसीलों की रिपोर्ट आ जाएगी।
सामान्य हुआ मौसम का मिजाज
झांसी। मंगलवार को एकाएक मौसम का मिजाज बिगड़ गया था। बारिश और ओले गिरने की वजह से तापमान में कमी आई थी। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 25 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की कटौती के साथ 11 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन, बुधवार को मौसम सामान्य रहा। दिन भर धूप खिली रही। हल्की सर्दी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें