फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने दी ओडीओपी उत्पादों को नई उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेल प्रशासन की ओर से एक जनपद - एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना को बढ़ावा देने का काम किया गया है। उत्पादों की बिक्री में इजाफे के लिए रेलवे ने अपनी ओर से स्टेशन पर साढ़े पांच लाख रुपये की कीमत का आकर्षक स्टॉल उपलब्ध कराया है। इससे बिक्री में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

एक जनपद एक उत्पाद योजना की तर्ज पर रेल प्रशासन द्वारा ‘एक स्टेशन-एक उत्पाद’ योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत ओडीओपी प्रोडक्ट को बेचने के लिए रेलवे की ओर से स्टेशन पर जगह उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन, अब इससे आगे बढ़ते हुए रेल प्रशासन द्वारा अपनी ओर से स्टॉल भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये स्टॉल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) द्वारा तैयार किए गए हैं। प्रत्येक स्टॉल को बनाने में साढ़े पांच लाख रुपये का खर्च आया है। झांसी के रेलवे स्टेशन पर नया स्टॉल लगा दिया गया है और इससे जिले के ओडीओपी उत्पाद सॉफ्ट ट्वायज की बिक्री भी की जाने लगी है। रेल मंडल के 15 अन्य स्टेशनों पर रेलवे ये स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे।
नए आकर्षक स्टॉल की वजह से सॉफ्ट ट्वायज की बिक्री में बीस प्रतिशत का इजाफा हुआ है। स्टॉल रेलवे की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। झांसी रेल मंडल के 15 स्टेशनों पर ओडीओपी उत्पाद बेचने के लिए यह स्टॉल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें