झांसी। बीना स्टेशन पर बनाए जा रहे वॉशेबल एप्रन के चलते रेलवे ने आठ ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। जिसके चलते 4 अप्रैल से 14 मई के बीच इन ट्रेनों के 46 फेरों में यात्रा करने वाले लगभग 26 हजार यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराकर रिफंड लेना शुरू कर दिया है। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन पर विकास कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त की गई हैं। जिन यात्रियों द्वारा रिफंड की मांग की जा रही है, उन्हें किराए का शतप्रतिशत भुगतान किया जा रहा है। संवाद
दतिया-डबरा तीसरी लाइन पर 120 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
झांसी। शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने मंडल के दतिया-डबरा तीसरी लाइन के रेलखंड पर स्पीड ट्रायल कराया। इस दौरान ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थापनों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, मुख्यालय से सीओए मंजुल माथुर, आशुतोष चौरसिया, सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियंता सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद