रेलवे की खबर में.... रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते रेलवे अधिकारी और कर्मचारी।
झांसी। नाइट ड्यूटी भत्ता बंद करने के विरोध में मंडल के 115 रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को स्टेशन मास्टरों ने भूखे रहकर ट्रेनों का संचालन कराया। कर्मचारियों ने भत्ता शुरू न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सुबह छह से लेकर शाम छह बजे तक मंडल के 115 स्टेशनों पर ऑन ड्यूटी और 550 ने ऑफ ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टरों ने भूख हड़ताल की। अस्मा के मंडल सचिव अजय दुबे ने कहा कि स्टेशन मास्टर सुरक्षा के लिहाज से रात में जागकर ड्यूटी निभाते हैं। उनके साथ रेल प्रशासन द्वारा ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं है। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष एएन तिवारी ने कहा कि रात्रि ड्यूटी भत्ता की कटौती, रिकवरी करने का आदेश अन्यायपूर्ण है। रात्रि ड्यूटी भत्ता नहीं तो रात में ड्यूटी नहीं की जाएगी। भूख हड़ताल में झांसी स्टेशन, आरआरआई, डाउन यार्ड, ईआई केबिन समेत सभी स्टेशनों के स्टेशन मास्टर शामिल रहे। हड़ताल का एके गुबरेले, राजेंद्र अनुरागी, राम कुमार द्विवेदी, एसके सिंह, पीके अग्रवाल, मनोज मिश्रा, पीके गुबरेले, अजय दीक्षित, एसपी तिवारी, गरिमा तिवारी, प्रियंका श्रीवास्तव, राजकुमारी, राजू वर्मा, अशोक गुप्ता समेत तमाम स्टेशन मास्टरों ने समर्थन किया।