फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे को टिकट बुकिंग से हुई 63 हजार की आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के आरक्षण काउंटर शुक्रवार से खुल गए। शुक्रवार को मंडल के सभी काउंटरों पर 98 टिकट बने, जिनसे 63515 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। शुक्रवार की सुबह दस बजे से झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर दो- दो, बांदा, मुरैना, ललितपुर, डबरा, दतिया, महोबा, चित्रकूट धामकर्वी, उरई तथा खजुराहो स्टेशन पर एक- एक काउंटर खोला गया। उन ट्रेनों में आरक्षण मिल रहा है जो 30 जून तक स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाईं जा रहीं हैं। अभी 22 मार्च से तीस जून तक की अवधि के बीच के टिकट निरस्त नहीं हो रहे हैं, इस कारण अधिकांश वक्त सन्नाटा पसरा रहा। झांसी में 22, ग्वालियर में 50, बांदा में चार, मुरैना में सात व ललितपुर में 15 टिकट बने।   कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल झांसी। हिंद मजदूर सभा व एआईआरएफ के आह्वान पर शुक्रवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन के सदस्यों ने सरकार की श्रमिक विरोधी व दमनकारी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। नेतृत्व मंडल सचिव आरएन यादव ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एचएस चौहान, मनोज जाट, अशोक त्रिपाठी, नीरज उपाध्याय, रामनरेश यादव, आईलिन लाल, पीके स्याल मौजूद रहे। इसी तरह यूनियन की शाखा एक में भावेश सिंह, शाखा दो में सुनील पाल, शाखा तीन में एमपी द्विवेदी, शाखा चार में मनोज बघेल, लोको रनिंग शाखा में अमर सिंह, डीजल व एसी लोको शाखा में डीके खरे, ईएमएस शाखा एक में अजय शर्मा व ईएमएस शाखा दो में जगत पाल सिंह नेतृत्व में हड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें