फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, देखीं काम की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ वैगन मरम्मत कारखाना का निरीक्षण किया। साथ ही प्रथम शयनयान एलएचबी कोच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमएलआर वर्कशाप के बोगी लिफ्टिंग शॉप, बोगी शॉप, पेंट शॉप, कारपेंटर शॉप के अलावा अन्य शॉप का निरीक्षण किया गया। सीएमएलआर में मरम्मत किए जा रहे कोच का निरीक्षण किया। इसके बाद पौधरोपण भी किया। वैगन मरम्मत कारखाना के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारखाना द्वारा निर्मित ओएचई को डालने के लिए बनाए गए कोच को हरी झंडी दिखाई। जनरल स्टोर्स डिपो के निरीक्षण के दौरान बाहर पड़े सामान के लिए शेड बनाये जाने के निर्देश दिए। नगरा हाट के पास बन रही कोच फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद डीजल शेड पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की। शॉप और उनमें रेल इंजनों की मरम्मत प्रक्रिया को देखा। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता कुंदन कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर एस के मिश्रा, मुख्य सामग्री प्रबंधक कमलेश शुक्ल, मुख्य कारखाना प्रबंधक दीपक निगम, आरडीमौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें