फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार के सर्वनगर निवासी एक रेलकर्मी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस घटना की वजह नहीं तलाश सकी है। पुलिस का कहना है परिजन भी घटना की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक रेलवे में काम करने वाले सुनील कुमार (40) पुत्र बाबूलाल परिवार के साथ सर्वनगर में रहते थे। शनिवार रात उन्होंने अपना कमरा बंद करके चूल्ले से फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद जब परिजन वहां पहुंचे, तब उन्होंने सुनील को फंदे पर लटका हुआ पाया। यह देखकर परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। घटना की सूचना तुरंत सीपरी बाजार पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारकर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। उधर, सीपरी बाजार इंस्पेक्टर का कहना है मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली शराब का कारोबारी
झांसी। कोतवाली पुलिस ने नकली शराब बेचने के वांछित आरोपी को धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ नकली शराब बेचे जाने के आरोप में नवाबाद, बबीना, कोतवाली समेत अन्य जगहों पर मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैगस्टर भी लगाया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रवि राय (50) निवासी छनियापुरा, कंबल मिल के समीप कई मामलों पर वांछित चल रहा था। देर-रात वह कसाईमंडी के पास मौजूद था। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला की अगुवाई में पुलिस टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें