फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छत की सफाई करते समय रेल कर्मचारी गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत नया कछियाना पुलिया नंबर-नौ में मंगलवार की शाम छत की सफाई करते समय एक व्यक्ति गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे रेलवे अस्पताल ले गए, यहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। भाई भानु प्रताप ने बताया दीपक कुमार (35) रेलवे में ट्रैक मैन है। कुछ समय पहले ही उसका चिरगांव ट्रांसफर किया गया है। मंगलवार की दोपहर में दीपक भाई दूज के चलते अपनी पत्नी आरती और दोनों बच्चों को झांसी बस स्टैंड पर बंगरा जाने के लिए छोड़कर गया था। दिवाली पर हुई आतिशबाजी से छत गंदी थी, जिसे साफ करने के लिए शाम करीब चार बजे वह छत पर गया। छत पर मुंडेर नहीं होने की वजह से सफाई करते समय उसका संतुलन बिगड़ा और नीचे गिर गया। उसकी चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वह उसे लेकर तुरंत उपचार के लिए रेलवे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, दूज मनाने के लिए मायके पहुंची पत्नी वापस आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें