फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Suicide: रेल कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 25 Nov 2022 08:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मृतक के साले वायुनंदन ने बताया कि शिवनारायण को दीपावली से पहले हार्ट अटैक आया था। इसके बाद से वह मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गए थे। साइकोलॉजिस्ट के पास उनका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेलवे कॉलोनी निवासी शिवनारायण तिवारी (46) रेलवे के एसी लोको शेड में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने क्वार्टर बदला था। शुक्रवार की सुबह वह घर से निकले थे। लेकिन, इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। पत्नी अरुणा ने ऑफिस फोन कर जानकारी की तो वे वहां भी नहीं मिले।

विज्ञापन


खोजबीन करते हुए परिजन पुराने क्वार्टर में पहुंच गए। वहां शिवनारायण का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक के साले वायुनंदन ने बताया कि शिवनारायण को दीपावली से पहले हार्ट अटैक आया था। इसके बाद से वह मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गए थे। साइकोलॉजिस्ट के पास उनका इलाज भी चल रहा था। बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा सूर्या (22), मयंक (18) व बेटी अपर्णा (15) है। घटना से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें