फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग बूम से फिर टकराया वाहन, क्षतिग्रस्त

Fri, 24 Jul 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रेलवे क्रॉसिंग बूम को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ। अगर यही वाहन हाइट गेज से टकरा जाता तो हादसे से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे ग्वालियर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 117 ए को ट्रेन आने के कारण बंद किया जा रहा था, तभी तेज गति से क्रॉसिंग पार कर रहे ट्रैक्टर चालक ने बूम में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बूम क्षतिग्रस्त हो गया। जब तक आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला। वहीं, बूम की मरम्मत होने तक ट्रेनों को कॉशन आर्डर पर मौके से गुजारा गया।

अगर यही ट्रैक्टर पास में लगे हाइट गेट से टकराता तो हादसा भी हो सकता था, क्योंकि रेलवे क्रॉसिंग का हाइटगेज काफी समय से क्षतिग्रस्त है, जिसकी मरम्मत पर रेल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। पूर्व में अमर उजाला ने इस संबंध में रेलवे को चेताया भी था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


ज्ञातव्य हो कि झांसी-कानपुर मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने से पहले ग्वालियर रेलवे क्रॉसिंग  के दोनों तरफ हाइटगेज (साढ़े पांच मीटर ऊंचे) लगाए गए थे। सोच थी कि क्रॉसिंग गेट से इससे अधिक ऊंचाई के भारी वाहन न निकल सकें। समय गुजरने के साथ इनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण पालीटेक्निक चौकी की तरफ लगा हाइटगेज एक तरफ से टेढ़ा हो गया, जिस कारण वह कभी भी किसी भारी वाहन से टकराने के बाद टूटकर जमीन पर गिर सकता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें