फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे के दिव्यांग लिपिक ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे के मुख्य वाणिज्य लिपिक अशोक कुमार वर्मा ने सीनियर डीसीएम से शिकायत कर मुख्य बुकिंग सुपरवाईजर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अशोक कुमार ने बताया कि उसकी बृहस्पतिवार 14-22 की शिफ्ट में ड्यूटी थी। सुबह तबीयत खराब हाेने पर उसने इसकी सूचना सीबीएस को दी। सीबीएस ने ड्यूटी पर आने का दबाव बनाया तो वह रेलवे अस्पताल गया और दवा लेकर 14.30 बजे कार्यालय पहुंचा। इस पर सीबीएस द्वितीय ने आधा घंटे देर होने पर उसे ड्यूटी पर लेने से मना कर दिया। अशोक ने बताया कि उसका दायां पैर घुटनों से कटा हुआ है और बाया पैर पंजे से टूटा है, इसके बाद भी उसे आए दिन परेशान कर मनमाने ढंग से ड्यूटी लगा दी जाती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें