फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा बोलीं- यात्री सुरक्षा के लिए ट्रेनों में लगेंगे सीसीटीवी

Thu, 18 Jul 2024 02:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गुरुवार को झांसी मंडल के एक दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंची रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने यहां मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए गए कार्य समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को झांसी मंडल के एक दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंची रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने यहां मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए गए कार्य समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ट्रेनों में आपराधिक घटनाएं न हों इसके लिए सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। 

विज्ञापन


सर्दन एक्सप्रेस से विशेष सैलून द्वारा झांसी स्टेशन पहुंचीं रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने यहां वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन की क्रू लॉबी पहुंचकर रनिंग स्टाफ से बात की और उन्हें ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों को सुनकर मौके पर ही उसके निस्तारण के आदेश दिए। इसके बाद वह ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों से कोच में जाकर मिलीं और यात्री सुविधाओं को लेकर यात्रियों से फीडबैक लिया। 

इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने कहा ट्रेनों में होने वाले अपराधों को बोर्ड गंभीरता से ले रहा है और इसके लिए आरपीएफ की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। साथ ही ट्रेनों के कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी निगरानी सेंट्रल सिस्टम से की जाएगी। पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए लगभग हर ट्रेन में जनरल कोच भी बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन से मिलकर कब्जामुक्त कराएंगे जमीनें
रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने पत्रकारों के सवाल पर बोलते हुए कहा कि मंडल में रेलवे की जिन जमीनों पर अवैध कब्जे हैं उन्हें नोटिस दिया जाएगा। यदि कब्जाधारी नोटिस पर भी जमीनें खाली नहीं करते हैं तो स्थानीय जिला प्रशासन के साथ मिलकर जमीनों को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें