फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समपार फाटकों पर बनेेंगेअंडर रेल ब्रिज, खर्च होंगे 70 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेल मंडल के अंतर्गत 12 स्थानों पर समपार फाटकों के नीचे अंडर रेल ब्रिज बनाए जाएंगे। इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस पूरे काम पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके तैयार हो जाने से इन इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो सकेगी। यह काम अगले 18 माह के भीतर पूरा करना होगा।
विज्ञापन

रेल मंडल के अंतर्गत करीब तीन दर्जन समपार फाटक सड़क पर सीधे बने हैं। ट्रेन निकलने पर इनको बंद करना पड़ता है। इससे यहां लंबा जाम लग जाता है। धीरे-धीरे करके रेल प्रशासन इनको समपार फाटकों के नीचे से वाहनों की आवाजाही के लिए अंडर रेल ब्रिज तैयार कर रहा है। अब झांसी-मानिकपुर एवं खैरार-भीमसेन रेलखंड के बीच पड़ने वाले 12 समपार फाटकों पर अंडर ग्राउंड ब्रिज बनाए जाएंगे। इस पूरे कार्य पर करीब 70 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके जरिए झांसी-मानिकपुर के बीच समपार संख्या 439, 445, 459 एवं 487 जबकि खैरार-भीमसेन के रेलखंड में समपार संख्या एस 2, 10, 12, 17, 23, 25, 71 एवं 78 पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें