फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह 39 बेटियां कौन थीं, कैसे मरीं... सब खामोश हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी में युवतियों के शव लगातार मिल रहे लेकिन, हैरत की बात यह है कि करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी विभिन्न इलाकों से बरामद हुईं 9 युवतियों के शवों की पुलिस शिनाख्त अब तक नहीं कर सकी। इतने साल बीत जाने के बाद भी पुलिस इस बात का पता नहीं लगा सकी कि यह कौन थीं, कैसे मरीं। इनका परिवार कहां है।
विज्ञापन

यह शव पुलिस को पिछले तीन साल के भीतर अलग-अलग जगह से बरामद हुए। इनमें से कुछ का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, किसी का जंगल में तो किसी का नदी में उतराता मिला। शुरूआत में पुलिस ने इनकी शिनाख्त कराने के लिए काफी हाथ-पांव मारे लेकिन, कामयाबी न मिलने पर पुलिस ने चुप्पी साध ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इन बेटियों की मौत की वजह बहुत साफ नहीं हो सकी। आगे की पड़ताल के लिए विसरा को जांच के लिए भेजा लेकिन, इसकी जांच रिपोर्ट का भी कुछ अता-पता नहीं चला। इतने वर्ष गुजर जाने के बाद भी न इन बेटियों की शिनाख्त हो सकी और न ही इनकी मौत की वजह ही साफ हो सकी।
केस एक
30 जुलाई 2019 को प्रेमनगर के बिजौली इलाके में प्लास्टिक के बोरे में युवती की लाश मिली थी। युवती के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन, उसको कामयाबी नहीं मिली। आज तक युवती की शिनाख्त पुलिस नहीं करा सकी है।
विज्ञापन

केस दो
2 जून 2020 को मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर युवती का शव सड़क किनारे बरामद हुआ था। पुलिस आज तक इस युवती की शिनाख्त नहीं कर सकी। आज तक इस युवती की मौत की वजह भी साफ नहीं हो सकी।
केस तीन
15 जुलाई 2021 को बस स्टैंड के पीछे रहस्यमयी परिस्थितियों में एक युवती का शव बरामद हुआ। युवती के शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस आज तक इसकी शिनाख्त नहीं करा सकी। इसकी मौत की वजह भी मालूम नहीं चल सकी है।
केस चार
18 नंबवर 2021 को टोड़फतेपुर में पेट्रोल पंप तिराहे के पास विवाहिता का शव बरामद हुआ। उसने बिछिया, पायल आदि पहनी हुई थी लेकिन, पुलिस इसकी भी शिनाख्त नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें