फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज

विज्ञापन
rail workers protest against goverment policies - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। कई मांगोें को लेकर एआईआरएफ के आह्वान पर रेल कर्मियों द्वारा किए जा रहे विरोध सप्ताह के तहत रविवार को झांसी की रनिंग शाखा ने स्टेशन स्थित संयुक्त क्रू लॉबी पर विशाल प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी कर न्यू पेंशन स्कीम रद करने की मांग की है।
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने कहा कि रेलवे में जिस तरह से अंधाधुंध निजीकरण व निगमीकरण चल रहा है, वह परोक्ष रूप से रेलवे को बेचने का एक षड़यंत्र है रेलकर्मी सरकार के इन मंसूबों को कतई कामयाब नहीं होने देंगे। रेलकर्मियों ने कहा कि जिस प्रकार प्रशासन ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए 2 से 7 जनवरी तक सभी की छुट्टियों पर रोक लगाई है, उससे सरकार का दमनकारी चेहरा उजागर हो गया है। कहा कि सरकार रेलकर्मियों का आक्रोश देखकर डर गई है, इसीलिए आंदोलन को दबाना चाहती है।
इस मौके पर शाखा सचिव अमर सिंह, आर के मिश्रा, वीपी सिंह, आलोक वर्मा, रोहित शर्मा, महेंद्र साहू, मुकेश यादव, सुभाष, अनुज, दीपक जायसवाल, अनुज श्रीवास्तव, दीपक कुशवाहा, प्रशांत यादव, शब्बीर अहमद, अरविंद यादव, रामहित मीना, अनूप साहू व एनडी सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें