फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ई-टिकट का अवैध कारोबार करते दो पकड़े

विज्ञापन
आरपीएफ की गिरफ्त में ई रेल टिकट का अवैध कारोबार करने वाला आरोपी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
रेल ई-टिकट का अवैध कारोबार करते दो पकड़े
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को आरपीएफ ने ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले दो युवकों को मऊरानीपुर से पकड़ा है। आरोपियों के पास से 173 ई-टिकट बरामद किए गए। आरपीएफ ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से आरपीएफ को सूचना मिली कि मऊरानीपुर क्षेत्र में दो लोग अलग- अलग आईडी का प्रयोग कर ई-टिकट बना रहे हैं। इस सूचना पर आरपीएफ स्टेशन व डिटेक्टिव विंग ने संयुक्त कार्रवाई कर मऊरानीपुर से उक्त अवैध कारोबार से जुड़े दो युवकों को पकड़ा। इनमें मऊरानीपुर के मुहल्ला परवारीपुरा निवासी सुधाकर सेन के पास से 143 ई-टिकट बरामद किए गए। इनमें आठ टिकट आगामी तिथि के थे। कुल टिकटों की कीमत 1,16,059 रुपये मिली। साथ ही स्टेट बैंक के खाते में आईआरसीटीसी से जनवरी 2019 से अभी तक 2,33,134 रुपये का लेनदेन पाया गया। इसी तरह दूसरे आरोपी गांधी गंज मुहल्ला निवासी राजीव कुमार गुप्ता के पास 32 ई-टिकट मिले। टिकटों की कीमत 32,430 रुपये थी। आरोपियों के पास से कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें