फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू घाटों पर छापे, एक ट्रैक्टर व ट्रक पकड़ा

Wed, 08 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बालू घाटों पर छापे, एक ट्रैक्टर व ट्रक पकड़ा - फोटो : demo
विज्ञापन
क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान  के तहत सोमवार देर रात तहसीलदार ने कई बालू घाटों पर छापे मारकर उन्हें बंद करा दिया। साथ ही अवैध बालू से भरे एक ट्रक को भी सीज कर दिया। वहीं, मंगलवार को मोंठ पुलिस ने अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

 मालूम हो कि अमर उजाला ने तीन मार्च को अवैध खनन के खिलाफ खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन की नींद टूटी और अवैध खनन को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर बालू खनन रोकने के लिये व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। रात में चेकिंग की जा रही है। बालू घाटों के रास्तों को नष्ट किया जा रहा है। सोमवार की रात करीब 11 से सुबह 3 बजे तक तहसीलदार प्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने पूंछ थाना क्षेत्र के बालू घाटों पर पहुंचकर छापे मारी की। तहसीलदार ने ग्राम सारन, परैछा एवं इमिलिया आदि बेतवा नदी किनारे उन स्थानों पर जाकर छापामारी की, जहां से बालू का उठान होता था। तहसीलदार को बेतवा किनारे घाटों पर कुछ नहीं मिला। वापस लौटते समय सुबह करीब 2 बजे एरच की तरफ से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोका गया। ट्रक क्रमांक यूपी 92 टी 3860 में बालू भरी हुई थी। तहसीलदार की टीम ने चालक से एमएम 11 मांगी, लेकिन वह नहीं दिखा सका और मौके से भाग गया। तहसीलदार ने ट्रक को पूंछ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के एसआई सुशील कुमार ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बालू चोरी एवं खनिज अधिनियम का मामला पंजीकृत कर लिया।  वहीं मोंठ थाना क्षेत्र में एसआई श्रीनिवास गौतम ने बताया कि ग्राम कुम्हरिया से होते हुए अवैध बालू से भरा एक बिना नंबर का ट्रैक्टर अमरा की ओर जाने की सूचना पर पर उन्होेंने ट्रैक्टर चालक को रोक कर उससे कागजात दिखाने को कहा, लेकिन चालक कागजात नहीं दिखा सका, जिस पर पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को मोंठ थाने ले आई और बालू चोरी तथा खनिज अधिनियम के तहत चालक प्रतिपाल निवासी ग्राम अमरा एवं ट्रैक्टर के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया।
 मालूम हो कि पिछले दिनों से पूंछ क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अमर उजाला में 3 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर के बाद  प्रशासन ने अभियान चलाया है। खनिज विभाग ने रातों-रात पूंछ हाईवे पर स्थित खनिज बैरियर को भी बंद कर दिया है। 5 मार्च को पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी से परैछा घाट के रास्ते को खुदवा दिया था। इसके बावजूद भी थाना एरच क्षेत्र के बेतवा नदी के उस तरफ से अवैध खनन अभी भी जारी है। 
विज्ञापन


जारी रहेगा अभियान
 अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर बालू का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। दिन के अलावा रात में भी अभियान चलाया जाएगा। अवैध रूप से डंप की हुई बालू को सीज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

-प्रमेश कुमार, तहसीलदार, मोंठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें