फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आ गए रघुनंदन... भक्ति में हुए विभोर, किए पाठ, गाए भजन

Tue, 23 Jan 2024 03:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महानगर के वासी भगवान राम की भक्ति में विभोर नजर आए। मंदिरों, प्रमुख बाजारों में एलईडी पर अयोध्या में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। मंदिरों में शंखों की गूंज पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की और मंगल गीत गाए। सुंदरकांड का पाठ किया और यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। जगह-जगह भंडारे हुए।
मानस समाज श्री सत्यनारायण सत्संग समिति के तत्वावधान में कारगिल पार्क में रामोत्सव पर श्रीराम नाम संकीर्तन एवं गोष्ठी हुई। अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद त्रिपाठी, मंत्री देवी शंकर मिश्र, हरि प्रकाश श्रीवास्तव, आनंद शिवहरे ने विचार व्यक्त किए। यूथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में राम मंदिर पर भजन कीर्तन हुआ। अरविंद वशिष्ठ, कृष्ण गोपाल, मनीष कश्यप, विकास मिश्रा मौजूद रहे। बस स्टैंड पर बस ऑपरेटरों की ओर से सुंदरकांड का पाठ हुआ। चौरसिया समाज के श्रीरामजानकी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ व प्रसाद वितरण हुआ। अध्यक्ष ओम प्रकाश ब्रह्मचारी, प्रबंधक राजेंद्र कुमार चौरसिया, दिलीप चौरसिया, धमेंद्र चौरसिया, अनुज, सौरभ चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के तत्वावधान में पूज्य सिंधी पंचायत भवन शहर में भजन कीर्तन हुआ। दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश नैनवानी, मनोहर फबयानी, राम आहूजा, हरीश हासानी, नीतेश रंगलानी, राजकुमार बसरानी मौजूद रहे। श्री महावीर रायकवार समाज मंदिर में महिलाओं ने भजन गायन किया। पाल काॅलोनी व्यापार मंडल ने मिष्ठान वितरण किया। अध्यक्ष शकील खान, महामंत्री अजय पाल, कमलेश त्रिवेदी, अनिल गुप्ता मौजूद रहे। खाती बाबा मंदिर ईसाई टोला में भंडारे का आयोजन हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राहुल रिछारिया, मनोज गुप्ता, इदरीश खान, अमीरचंद्र आर्य मौजूद रहे। रायकवार समाज महासभा उप्र झांसी द्वारा शिव मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरण हुआ। सीताराम रायकवार, जेपी रायकवार, कौशल कुमार मौजूद रहे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के तत्वावधान में बुंदेलखंड विवि स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव का अभिषेक, शृंगार हुआ और 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिलाध्यक्ष डाॅ. मधुपाल सिंह, प्रदीप रायकवार, रमनदास जी महाराज, देवेंद्र सिंह सेंगर मौजूद रहे। माधौ बेड़िया हनुमान जी मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ। इधर, अंजनी नंदन रामदूताय आश्रम बालाजी धाम, श्री पाताली हनुमान मंदिर, हरिहर महादेव मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ, भजन कीर्तन व आरती के पश्चात आतिशबाजी की गई। संयोजक मुकेश सिंघल, ध्रुव महाराज, जितेंद्र भगत जी, अरुण विश्वकर्मा मौजूद रहे। इधर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच झांसी के कार्यक्रम में संयोजक अकीलउद्दीन, सलीम खान, साबिर मौजूद रहे। इलाइट चौराहा पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झांसी के तत्वावधान में रामराजा सरकार की आरती की गई। आतिशबाजी हुई। जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंघल, युवा प्रांतीय अध्यक्ष जीतू सोनी, महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी, नितिन सरावगी, महामंत्री अनुज मुड़िया, पुनीत अग्रवाल, आदर्श गुप्ता मौजूद रहे। गुरुद्वारा झोकनबाग में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सर्व संसार के भले के लिए अरदास की गई। दया भावना फाउंडेशन, जैन समाज, पुलक जन चेतना मंच एवं भारत विकास परिषद रानी झांसी के तत्वावधान में इलाइट चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर राजेश जैन, हरीश अग्रवाल, महेंद्र जैन, विनय अग्रवाल, आलोक गर्ग, चंद्रकांत गोयल, तरु जैन, प्रभाष खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन झांसी द्वारा जीवन शाह तिराहा पर खिचड़ी व मिष्ठान वितरण हुआ। अध्यक्ष राजेश जैन,अशोक, सुनील शुक्ला, संजीव मारवाड़ी मौजूद रहे। इधर हिंदी साहित्य भारती के तत्वावधान में श्रीराम दरबार की महाआरती हुई व भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य आयोजक डा. रविंद्र शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, नीरज सिंह, संजय तिवारी राष्ट्रवादी, आचार्य मनोज थापक आदि मौजूद रहे। इधर भागवत सत्संग मंडल प्रेमनगर एवं गौ सेवा समिति नगरा के संयुक्त तत्वावधान में श्री बालाजी मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ,रामधुन एवं प्रभु श्रीराम की महाआरती हुई। इस अवसर पर आचार्य चंद्रशेखर दुबे, सियाराम शरण चतुर्वेदी, हिर्देश चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र दुबे, उत्कर्ष लवानिया, रोहन सिंह, तरुण अरोरा आदि मौजूद रहे।

दीपों की रोशनी से जगमग हुआ शहर
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में शाम को घर-घर दीप जले। वहीं दीपोत्सव मनाया गया। गोपीनाथ जी के मंदिर में दीपदान किया गया। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी, महंत मार्तंड स्वामी, अनिल शर्मा, दीनानाथ शास्त्री, विमल शर्मा, सुशीला स्वामी, नेहा स्वामी ने भजन गाए और दीप प्रज्वलित किए। निषाद नगर में दीपोत्सव मनाया गया। किशोरी लाल रायकवार मौजूद रहे। सिविल लाइन काॅलोनी में सुप्रिया अग्रवाल, प्रगति सेठ, आशा, श्वेता अग्रवाल ने दीपोत्सव मनाया। नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदरी बाजार में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर हुकुम चंद्र जैन, कैलाश नाहर, वीरेंद्र जैन, विशाल जैन, धरणेंद्र जैन, अजय अग्रवाल मौजूद रहे। बिसाती बाजार स्थित हनुमान जी मंदिर में प्रदीप नगरिया, गगन सोनी ने दीप प्रज्वलित किए। समग्र विकास जन कल्याण समिति के तत्वावधान में बिजौली स्थित आदिवासी बस्ती में दीपोत्सव मनाया गया। भगवान राम की पूजा की गई और दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर डाॅ. बीके गुप्ता, दिनेश सहारिया, गोपाल सहारिया, रिंकू सहारिया, दयाराम सहारिया, डा. प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। इधर श्री गौड बाबा मंदिर खातीबाबा प्रेमनगर में श्रीराम दरबार की पूजा हुई। सुंदरकांड पाठ हुआ। दीपांजलि की गई। इस अवसर पर सियाराम शरण चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, राम आसरे गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यज्ञों में दी आहुतियां
आर्य समाज मंदिर शहर में यज्ञ अनुष्ठान हुआ। मंत्री मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे, प्रवीण झा, मुकेश शाक्या, मीरा गुप्ता, लक्ष्मी साहू, प्रेमवती साहू, राधिका, राजकुमारी मौजूद रहीं। बड़ा बाजार रामलीला मंच पर श्री बालयुवक रामलीला नाट्य समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में श्रीराम दरबार की पूजा की गई। भजन कीर्तन व कारसेवकों का सम्मान हुआ। इस अवसर पर भरत राय, अरुण द्विवेदी, हरिप्रकाश शर्मा, मनोज सेन लाली, संजय दोसाज, राजेंद्र हयारण मौजूद रहे। श्री सखी के हनुमान मंदिर में 108 बजरंग बाहुक व सुंदरकांड पाठ हुआ। हवन के पश्चात रामलला की आरती की गई। रमन दास जी महाराज, भूपेंद्र तिवारी, शिवाकांत चौबे, रुद्राक्ष दास, तरुण पुरी गोस्वामी मौजूद रहे। महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ हुआ। इस अवसर पर आचार्य संदीप शास्त्री, आचार्य जितेंद्र, महानगर संघ चालक सतीश शरण अग्रवाल, महानगर प्रचारक सक्षम जी, शिव कुमार भार्गव, राकेश निरंजन, उदय सोनी, प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी मौजूद रहे। आर्य समाज जनजागरण समिति खुशीपुरा के तत्वावधान में वैदिक यज्ञ हुआ। प्रभुदयाल, त्रिलोकचंद, अरविंद, राजकुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें