फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग: सीनियर का नाम नहीं बता पाने पर जूनियर छात्र की पिटाई, जांच समिति करेगी दंड की घोषणा

Mon, 03 Oct 2022 10:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक जूनियर नाम नहीं बता पाया तो सीनियर ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी से की। जांच समिति अगली बैठक में दंड की घोषणा करेगी  
विज्ञापन
रैगिंग सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इस साल रैगिंग का दूसरा मामला सामने आया है। नाम न बता पाने पर सीनियर ने जूनियर छात्र की पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी से की। जांच में सीनियर छात्र दोषी पाया गया है। मामला शुक्रवार देर रात का है। बताया गया कि 2019 बैच के सीनियर छात्र ने 2020 बैच के मॉनीटर को पेन ड्राइव देने के लिए हॉस्टल में बुलाया। मॉनीटर के साथ एक और छात्र था। इस दौरान एक सीनियर ने साथ आए छात्र से पूछा कि वह उसका नाम बताए।

 

विज्ञापन

कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक जब जूनियर नाम नहीं बता पाया तो सीनियर ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी से की। हालांकि, फिर उसने कमेटी को दूसरा पत्र देकर कहा कि हॉस्टल में वह सिर नीचे किए था, ऐसे में वो देख नहीं पाया कि किसने उसके साथ मारपीट की। वहीं, तीसरा प्रार्थनापत्र देकर कहा कि वह तनाव में आ गया है, इसलिए अपनी शिकायत को वापस ले रहा है। कमेटी को लगा कि पीड़ित सीनियर्स के दबाव में शिकायत वापस ले रहा है।

 

इस मामले को लेकर सोमवार को मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। जांच के दौरान आरोपी दो सीनियर छात्रों में से एक ने बता दिया कि किसने जूनियर की पिटाई की है। इससे पहले भी जूनियर छात्रों की पिटाई में सीनियर्स इसी साल दोषी पाये गये हैं ।


एमबीबीएस 2019 बैच के सीनियर छात्र द्वारा 2020 बैच के छात्र की हॉस्टल में पिटाई करने की पुष्टि हो गई है। अगली बैठक में दंड की घोषणा कर दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें