फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म कांड: सभी 8 दोषियों को आजीवन कारावास, 2020 में हुई थी वारदात

Mon, 03 Oct 2022 03:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

इस सनसनीखेज वारदात में कॉलेज के ही आठ छात्रों को आरोपी बनाया गया था। सभी जेल में बंद हैं। सोमवार को सभी आठों आरोपियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में 11 अक्तूबर 2020 को एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस सनसनीखेज वारदात में कॉलेज के ही आठ छात्रों को आरोपी बनाया गया था। सभी जेल में बंद हैं। सोमवार को सभी आठों आरोपियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन


पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात पूरे प्रदेश में सुर्खियों में रही थी। पुलिस ने पूरे मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें महोबा के थाना कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार सैनी, थाना ककरबई निवासी भरत कुमार कुशवाहा, गोंडा के थाना बजीरगंज निवासी शैलेंद्र कुमार पाठक, झांसी के थाना टहरौली निवासी मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरवई निवासी विपिन तिवारी, झांसी के थाना मऊरानीपुर निवासी मोनू पार्या, रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सेन और महोबा के कुलपहाड़ निवासी संजय कुशवाहा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें