फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वाहनों में लगाई रेडियम पट्टी, चालकों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा के तहत ओरछा से मऊरानीपुर तक वन-वे व्यवस्था लागू
विज्ञापन

लुहारी। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था तय करने के उद्देश्य से झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पेट्रोलिंग अधिकारी प्रणवीर सिंह के नेतृत्व में कांवड़ियों के साथ चल रहे दोपहिया, चारपहिया एवं अन्य वाहनों पर रेडियम पट्टियां लगाईं गईं। परियोजना निदेशक संजीव पाटीदार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा से मऊरानीपुर तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में पेट्रोलिंग अधिकारी ने कहा कि कांवड़ियों के साथ चल रहे वाहनों पर रेडियम पट्टियां लगाईं जा रही हैं व चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें