अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ओपीडी के समय निजी सेंटरों पर कंसल्टेंट डॉक्टरों के बेधड़क जांच करने का खुलासा होने से शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का माहौल गर्म रहा। सीएमएस ने संबंधित डॉक्टरों को नोटिस भेज शनिवार तक जवाब देने के आदेश दिए हैं।
अमर उजाला ने शुक्रवार को खुलासा किया था कि रेडियोथैरेपी विभाग के कंसल्टेंट डॉक्टर कॉलेज में हाजिरी लगाने आए। इसके बाद एक-दो रोगियों की जांच कर अपने सेंटर पर जांच करने चले गए। प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने सुबह गेस्ट हाउस में मीटिंग कर सीएमएस डॉ. सचिन माहुर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमएस ने कंसल्टेंट डॉ. प्रीति तिवारी और डॉ. पीयूष पांडेय को नोटिस भेजकर शनिवार तक जवाब मांगा है। सीएमएस ने बताया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।