फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शादी की आड़ में ठगी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 17 युवतियां गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शादी कराने के लिए कई युवतियों को ओडिशा से भी लाया जाता था। एजेंट के माध्यम से इनकी बोली लगती थी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले के हवाले दुल्हन कर दी जाती थी। 
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार की पॉश कॉलोनी सरयू विहार में बुधवार देर-रात पुलिस ने छापा मारकर ठगी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। गिरोह के सदस्य शादी कराने का झांसा देकर मोटी उगाही करते थे। किराये के मकान में कॉल सेंटर भी चल रहा था। पुलिस ने यहां से 17 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस यहां से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कई एलबम बरामद
एसीपी अरीबा नोमान की अगुवाई में पुलिस टीम सरयू विहार कॉलोनी पहुंची। टीम में भारी संख्या में महिला सिपाही भी थीं। पुलिस को देख वहां खलबली मच गई। मकान को चारों ओर से घेरने के बाद जब पुलिस टीम अंदर पहुंची तो वहां छोटे-छोटे चैंबर मिले। वहां युवतियां फोन पर बात करती मिलीं। मकान से शादी योग्य लड़कियों के कई एलबम भी बरामद हुए।

बाहर की हैं युवतियां
छानबीन में मालूम चला कि इन एलबम से युवतियों की तस्वीर दिखाकर शादी कराने का झांसा दिया जाता था। इसकी एवज में रुपये ऐंठे जाते थे। पुलिस को देख वहां मौजूद युवतियां बाहर भागने लगीं। महिला सिपाहियों ने उनको घेरकर पकड़ लिया। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पकड़ी गई युवतियों में कई बाहर की हैं। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि ठगी के लिए कॉल सेंटर चलाए जाने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। अभी पूछताछ के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एआई से बनी तस्वीरें भेजकर वसूलते थे मोटी रकम
सरयू विहार कॉलोनी स्थित किराये के मकान से पुलिस को कई एलबम बरामद हुए। इनमें युवतियों की तस्वीरें थीं। तमाम तस्वीरें एआई से बनाई गई थीं। पूछताछ में मालूम चला कि इस एलबम से तस्वीर पसंद करने के बाद युवकों की कॉल सेंटर में मौजूद युवतियों से बात कराई जाती थी। न्यूनतम 5100 रुपये पर बुकिंग होती थी। इसके बाद पसंद के मुताबिक रकम बढ़ती जाती थी। शादी कराने के लिए कई युवतियों को ओडिशा से भी लाया जाता था। एजेंट के माध्यम से इनकी बोली लगती थी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले के हवाले दुल्हन कर दी जाती थी। शादी करा देने के लिए दो गुना रकम वसूली जाती थी। शादी के बाद दुल्हन पर कई बंदिशें होती हैं।

दाे साल पहले चल गया था पुलिस को पता, लेकिन पकड़ नहीं पाई
इस गिरोह का पता पुलिस को करीब दो साल पहले भी लगा था लेकिन, गिरोह के लोग पहले ही सतर्क होकर भाग निकले थे। इस गिरोह के लोगों के संबंध झांसी, ललितपुर, उरई, ग्वालियर तक है। गिरोह के लोग ओडिशा से 10-15 हजार रुपये में लड़कियां खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें