फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामेडिकल कॉलेज से भागा क्वारंटीन युवक

विज्ञापन
quarantine lad run away from paramedical college
विज्ञापन
झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया तालबेहट का रहने वाला युवक शनिवार रात को भाग गया। रविवार को दिनभर तालबेहट पुलिस-प्रशासन युवक को पकड़ने के लिए चकरघिन्नी बनी रही। देर शाम उसे दबोचकर ललितपुर के रोड़ा में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ से लौटे तालबेहट के कडे़सराकला निवासी युवक को पैरामेडिकल कॉलेज में एकांतवास में भर्ती किया गया था। शनिवार देर रात वह मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब हो गया। इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना ललितपुर के अधिकारियों को दी गई। रविवार को सुबह से ही तालबेहट पुलिस-प्रशासन उसकी खोज में जुट गया। दोपहर तक पुलिस चकरघिन्नी बनी रही लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। देर शाम को वह पुलिस की पकड़ में आ सका। इसके बाद उसे ललितपुर के रोड़ा में क्वारंटीन कर दिया गया है। मालूम हो कि क्वारंटीन किए गए लोगों के भागने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते बुधवार को लहरगिर्द स्थित आश्रय स्थल में क्वारंटीन किए गए 61 लोग कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा को नदारद मिले थे। इस पर मंडलायुक्त ने अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रबंधक की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें