फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एकांतवास काट रहे बाहर से आए 718 मजदूर

विज्ञापन
आसरा आवासों में बनाये गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते तहसीलदार। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
झांसी/एरच/टहरौली/मोंठ/समथर। महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रदेशों से लौटने वाले मजदूरों को एकांतवास में भेजा रहा है। उन्हें महानगर व जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में भेजा जा रहा है। ये सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में 274 मजदूरों को टहरौली के राजा भइया वर्मा महाविद्यालय और एरच के आसरा आवासों में क्वारंटीन किया गया। उन्हें बसों के जरिये वहां भेजा गया। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 718 मजदूर एकांतवास में हैं।
विज्ञापन

199 श्रमिकों को मेडिकल कॉलेज में चेकअप के बाद तीन बसों द्वारा टहरौली में बिजना रोड पर स्थित राजा भईया वर्मा महाविद्यालय में लाया गया है। साथ ही थाना टहरौली के अलावा अन्य थानों का अतिरिक्त पुलिस फ ोर्स को भी यहां तैनात किया गया है। उपजिलाधिकारी शशि भूषण सिंह, तहसीलदार लक्ष्मीनारायण एवं थाना प्रभारी टहरौली डॉ आशीष कुमार मिश्रा लगातार यहां नजर बनाए हुए हैं।
इसी प्रकार उप जिला अधिकारी गरौठा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात जिला मुख्यालय की सीमा से अन्य प्रांतों से पैदल चल कर आ रहे लगभग 75 लोगों को प्रशासन ने एरच स्थित नगर पंचायत द्वारा बनाए गए आसरा आवासों में क्वारंटीन किया है। यह लोग गौतमबुद्ध नगर महाराजगंज सिद्धार्थ नगर के अलावा अन्य जिले के हैं। नगर पंचायत के द्वारा संचालित की जा रही जनता रसोई से सभी क्वारंटीन लोगों के लिए नाश्ते व खाने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर तहसीलदार गरौठा मनोज कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, सुनील दत्त गोस्वामी, ओंमकार सिंह मौजा लेखपाल देश पाल सिंह, जितेंद्र यादव मौजूर रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा के लिये दो सब इंस्पेक्टर दो सिपाही व दो महिला कांस्टेबल को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थम नहीं रहा बाहर से आने वालों का सिलसिला
समथर। लॉकडाउन के एक महीने होने के बाद भी नगर और ग्रामों में बाहर से मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है । कुछ ग्रामों में बाहर से आने वाले युवक घूम रहे है । ग्राम प्रधान या ग्रामवासियों के समझाने पर उल्टा झगड़ने को तैयार हो जाते हैं।
22 लोगों को एकांतवास की सलाह
मोंठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहर से आए व्यक्तियों की जांच की गयी। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुमित मिसुरिया ने बताया कि अलग-अलग गांव से 22 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी को क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई।
शेल्टर होम में ठहरे 68 लोगों की हुई जांच
मोंठ। शेल्टर होम में करीब 68 लोगों की बुधवार को जांच की गई । स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुमित मिसुरिया ने बताया कि बुधवार को अस्पताल की टीम ने शेल्टर होम में करीब 68 लोगों की थर्मल की स्क्रीनिंग से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नहीं पाया गया। टीम में डॉ. सचिन यादव, राहुल, ऊदल राजपूत आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें