फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पर दर्ज एफआईआर की वाराणसी भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में मोंठ थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर पर दर्ज हुए मुकदमे की रिपोर्ट वाराणसी भेजी गई है। वर्तमान में आरोपी इंस्पेक्टर वाराणसी में तैनात हैं, जिसके चलते इसकी जानकारी वहां की पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

करगुवां निवासी पुष्पेंद्र यादव की छह अक्तूबर 2019 को गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने एनकाउंटर का दावा किया था, जबकि मृतक की पत्नी शिवांगी यादव ने हत्या का आरोप लगाया था। आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए मृतक की पत्नी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। न्यायालय के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मोंठ के तत्कालीन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान तथा छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धर्मेंद्र सिंह चौहान वर्तमान में वाराणसी में तैनात है। ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे की रिपोर्ट झांसी पुलिस ने वाराणसी पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें