फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामला: पत्नी ने लगाई सीएम से गुहार, बोलीं- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या

Wed, 09 Oct 2019 11:12 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
पुष्प्रेंद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी ने मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर उनको जल्द न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगीं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

विज्ञापन


पति की याद में बिलखती हुई शिवांगी ने कहा कि ऐसा क्या गुनाह किया था कि मुठभेड़ के नाम पर पुलिस ने उनकी हत्या कर दी। उनके पति का इतना बड़ा कुसूर तो नहीं था कि उनको मौत की सजा मिलती। यदि उन्होंने कुछ गलत किया था तो पुलिस उनको सजा देती, मारने का हक किसी को नहीं था। 

उन्होंने कहा कि पुलिस के पास मेरे पति का मोबाइल भी है। पुलिस ने उनके पति का चेहरा भी उनको नहीं दिखाया। पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पूरी किए बिना ही वे शव दे रहे थे, तो कैसे ले लेते। मुठभेड़ के नाम पर पुलिस ने उनके पति पुष्पेंद्र की हत्या की है। ऐसे में पुलिस और अधिकारियों को किए की सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


पुलिस और अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ उच्चस्तरीय जांच कर जेल भेजा जाए। यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगी। शिवांगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें