फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से रमपुरा, गुढ़ा व किल्चवारा खुर्द में शुरू होगी जमीन की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए मंगलवार से ग्राम रमपुरा, गुढ़ा व किल्चवारा खुर्द की जमीनें और ली जाने लगेंगी। इसके साथ ही अब छह गांवों की जमीनों के एक साथ बैनामे होंगे, जिससे बीडा के पक्ष में जमीन लेने की प्रक्रिया तेज होगी।
बीडा के लिए सदर तहसील के 33 गांव डगरवाहा, बमेर, बाजना, राजापुर, बाछौनी, परासई, इमिलिया, अमरपुर, गागौनी, बदनपुर, बसाई, खैरा, बैदोरा, चमरौआ, खजराहा बुजुर्ग, खजराहा खुर्द, मुरारी, किल्चवारा बुजुर्ग, मठ, गुढ़ा, बरुआपुरा, रमपुरा, किल्चवारा खुर्द, डोमागोर, डोंगरी, पुनावलीकला, गेवरा, सिमरा, सारमऊ, कलौथरा, ढिकौली, कोटखेरा व अंबावाय में 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। जमीन लेने की प्रक्रिया आठ फरवरी को सारमऊ से शुरू हुई थी। इसके बाद अंबावाय और ढिकौली में बैनामे किए जाने लगे। अब मंगलवार से रमपुरा, गुढ़ा व किल्चवारा खुर्द की जमीनों के बैनामे शुरू होंगे। छह गांवों के एक साथ बैनामे होने से जमीन लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि तीन और गांवों की जमीनों के बैनामे मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। इससे बीडा के पक्ष में जमीन लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। वहीं, सोमवार को अंबावाय के 17, ढिकौली व सारमऊ की जमीनों के तीन-तीन बैनामे हुए, जिससे निबंधन विभाग को 1.86 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें