फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के टूटे पत्थर बने परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के दतिया गेट स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी की पुलिया लगभग तीन माह से क्षतिग्रस्त होने कारण आने जाने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन

इलाके में लगभग पांच सौ से अधिक मकान हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण दिन भर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी का सामना बच्चों और बुजुर्गों को करना पड़ रहा है। पुलिया के पत्थर टूटे होने के कारण लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। पुलिया को दुरुस्त करने के लिए लोगों ने कई बार शिकायत की,लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन

कई दिन से पुलिया के पत्थर टूटे हुए हैं। जिससे इलाके के लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का हल नहीं हो सका है।
पायल, स्थानीय नागरिक
तीन माह से अधिक समय से पुलिया क्षतिग्रस्त है। जिससे लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा चुके हैं।
सुरेश कुशवाहा, स्थानीय नागरिक
पुलिया के पत्थर टूटे होने कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई बार मोटर साइकिल सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
राजीव सेन, स्थानीय नगारिक
इंद्रपुरी कॉलोनी सहित कई इलाके के लोगों का निकलना इसी मार्ग से होता है। टूटे हुए पत्थरों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। समस्या का निदान आवश्यक है।
मुन्नालाल कुशवाहा, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें