public not accept social distance
झांसी। महानगर की घनी बस्तियों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग को नहीं मान रहे हैं। कई दुकानों के बाहर निर्धारित स्थान पर खडे़ होने के लिए चिह्न बनाए गए हैं। लेकिन इन चिह्नों पर कोई भी खड़ा नहीं हो रहा है। सब्जी व अन्य खाद्यान्न सामग्री बिक्री स्थल पर लोगों की भीड़ आसानी से जमा हो रही है।
शहर की कई ऐसी पुरानी सघन बस्तियां हैं, जिनमें लोग जमावड़ा बनाए हुए खडे़ नजर आए। शुक्रवार को उनाव गेट अंदर और बाहर, दतिया गेट, बड़ागांव गेट, सागर गेट के आस पास के घनी बस्तियों में लोग भीड़ के रूप में सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री खरीदते दिखे। कई दुकानों के बाहर निर्धारित दूरी पर खडे़ होने के लिए चिह्न बने थे। लेकिन उनमें खड़ा होना ही लोग अपनी शान के खिलाफ समझ रहे थे। वहीं, अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी फुटकर हाथ ठेला विक्रेताओं द्वारा प्याज 30 रुपये, आलू 30 रुपये, टमाटर 30 से 40 रुपये बेचते मिले। समूचे दिन लगभग सभी मुहल्लों में सब्जी व फल के ठेले फेरी लगाते रहे।