फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में होगा वर्षा जल संचयन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में होगा वर्षा जल संचयन
विज्ञापन

झांसी। भूगर्भ जल का स्तर बढ़ाने के लिए जिले में एक अभिनव पहल की जा रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की जाएगी। शुरुआती चरण में प्रत्येक ब्लाक के दस-दस आवासों में ये व्यवस्था की जाएगी। आगे सभी आवासों में इसे लागू करने की योजना है।
पानी बनाया नहीं जा सकता, परंतु बचाया जा सकता है। जितने ज्यादा पानी की हम बचत कर लेंगे, उतना ही हमारे लिए लाभदायक रहेगा। खासतौर पर लगातार गिरते भूगर्भ जल का स्तर बढ़ाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। इससे निपटने के लिए जिले में अभिनव पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाने वाले आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि बारिश का पानी बर्बाद न जाए और ये छत से सीधा जमीन में पहुंचे। योजना के पहले चरण में प्रत्येक ब्लाक के दस आवासों में ये तैयार किया जाएगा। ये उन आवासों में बनाया जाएगा, जिनमें गड्ढा बनाने के लिए खुली जगह होगी। अगले चरण में इस योजना को सभी आवासों तक ले जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि इसका मॉडल लघु सिंचाई विभाग से तैयार कराया जा रहा है, जो एक सप्ताह में बन जाएगा। बजट की व्यवस्था मनरेगा से की जाएगी। इस पर लगभग पंद्रह-बीस हजार रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें