फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो माह में 200 से ज्यादा गांवों में नल से जल पहुंचाना बना चुनौती

Sat, 26 Aug 2023 11:20 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जल निगम द्वारा गांव-गांव तक नल से जल पहुंचाने के लिए जलजीवन मिशन चलाया जा रहा है। झांसी जिले के 670 गांवाें में नल से जल पहुंचाने के लिए 1465.76 करोड़ की लागत से 10 ग्राम समूह पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। विभाग द्वारा अंतिम टाइमलाइन अक्तूबर 2023 रखी है। ऐसे में अबतक 470 गांवों में तो नल से जल पहुंच चुका है लेकिन अब दो माह में 200 गांवों में पहुंचाना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसा इसलिए है कि कहीं गांव में पानी के श्रोत नहीं हैं तो कहीं, कार्यदायी संस्था की लापरवाही की वजह से टंकी और पाइपलाइन नहीं बिछ पाई हैं।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण रणविजय सिंह के मुताबिक अधिकांश गांवों में पानी पहुंचा दिया गया है, जिनमें रह गया है तय समय में पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें