फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी की हॉकी कोच सुनीता को मिलेगा चेतन चौहान अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया एवं चेतन चौहान फाउंडेशन की ओर से 27 अगस्त को दिल्ली में चेतन चौहान अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की खेल एवं शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता सुनीता तिवारी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुनीता तिवारी ने सन 1985 में अपने खेल की शुरूआत मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से की थी। 1987 में हॉकी छात्रावास लखनऊ के लिए चयनित होने के बाद 1987 से 1992 तक लगातार सब-जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, सीनियर नेशनल, स्कूल नेशनल सहित यूनिवर्सिटी खेलों में हॉकी खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके साथ ही खेल के दम पर ही उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व भी किया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टेक्निकल मेंबर भी रहीं हैं। वर्तमान में वह प्रदेशीय विद्यालयों में बालिका हॉकी टीम की चयनकर्ता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें