फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजन और मिशन बनाकर ही कराएं पठन-पाठन : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शिक्षा सत्र 2025-26 शुरू हो गया है, विजन व मिशन बनाकर पठन-पाठन कराएं। तय समय में न सिर्फ कोर्स पूरा कराएं, बल्कि प्रैक्टिकल भी कराएं। यह निर्देश बुधवार को बीयू के प्रशासनिक ब्लॉक में सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्ष व समन्वयकों के साथ बैठक करते हुए कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने दिए।

कुलपति ने कहा कि शिक्षण एवं अनुसंधान को और प्रभावशाली बनाने की कार्ययोजना तैयार करें। कार्ययोजना आगामी बैठक में उपलब्ध कराई जाए ताकि उनका पालन कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हों। शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षकों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
विज्ञापन




आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सुनील काबिया ने शोध कार्यों, पेटेंट एवं प्रकाशनों की गुणवत्ता और संख्या में वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग बनाए रखने और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए द्विपक्षीय एमओयू, अनुसंधान परियोजनाएं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग व नवाचार को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


कुलसचिव राजबहादुर ने समर्थ पोर्टल से चल रही प्रवेश प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. ऋषि सक्सेना, डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. लवकुश द्विवेदी, डॉ. सुनील त्रिवेदी, अनिल बोहरे, डॉ. अतुल खरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें