फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी की मांग कर रहे छात्रों की पुलिस से धक्कामुक्की

विज्ञापन
इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। विद्यालयों की फीस माफी की मांग कर रहे छात्रों की इलाइट चौराहे पर शुक्रवार को पुलिस के साथ झड़प हो गई। उनकी आपस में धक्कामुक्की होने लगी। पुलिस चार छात्रों को पकड़कर थाने ले गई, जिनको दिन भर बिठाए रखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र नेता नीरज यादव ढिकौली के नेतृत्व में कृष्णपाल यादव, गोपी यादव, अनूप, अजय यादव, अजय अहिरवार समेत छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देने जा रहा था। ज्ञापन में कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालय, महाविद्यालय व गैर सरकारी विद्यालयों की फीस माफ और नीट समेत अन्य आगामी परीक्षाओं को निरस्त करने की मांग की गई थी। छात्र इलाइट चौराहे पर ही अधिकारी को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की छात्रों से बहस होने लगी। उनके बीच धक्कामुक्की होने लगी। इससे मौके पर भीड़ लग गई। बाद में पुलिस चार छात्रों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें