फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे के लिए जमीन देने को किसान राजी नहीं

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचा भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के बैनर किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके पहले अध्यक्ष प्रेमनारायण ने कहा कि ग्राम सिमरधा के किसानों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ी है। पिछले कई बार से तमाम कार्यों के लिए उनकी जमीन छीन ली गई। अब यहां किसानों के पास जमीन नहीं बची। स्थानीय किसानों ने कहा वह अब हवाई अड्डे के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे। सिमरधा के राजकुुमार यादव ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने तमाम सारी योजनाओं के लिए यहां के किसानों से करीब 1100 एकड़ जमीन ले ली। पचास प्रतिशत किसान भूमिहीन हो चुके। अब सरकार सभी को भूमिहीन करना चाहती है। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा सिंह भदौरिया, भारत यादव, मो.मुजाहिर, बृजेेंद्र कुमार शर्मा, अभय प्रताप, पवन यादव, मुरारी कुशवाहा, अनिल कुमार, पवन कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें