फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन बिल के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
एनआरसी विधेयक के खिलाफ गांधी उद्यान में कांग्रेसियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। अमर उजाल
विज्ञापन
झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को गांधी उद्यान में नागरिक संशोधन बिल के विरोध में धरना दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा संविधान से खिलवाड़ किया जा रहा है। संविधान की मूल आत्मा पर कुठारघात किया जा रहा है।
विज्ञापन

इम्तियाज हुसैन ने कहा कि इस देश की पहचान आजादी, बंधुत्व और क्षमता से है, जिसको मिटाया जा रहा है। सभी इसका पुरजोर विरोध करते हैं। डॉ. सुनील तिवारी ने कहा कि धर्म के नाम पर बंटवारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा कि सरकार धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है। देश की आजादी में मुसलमानों का पूरा योगदान रहा है। मुसलमानों ने अपनी शहादतें देकर आजादी पाई। मुसलमानों को बेघर करने की कोशिश की जा रही है, जिसकी सभी घोर निंदा करते हैं। इस मौके पर बृजेंद्र व्यास, अरविंद वशिष्ठ, भगवानदास कोरी, विवेक बाजपेई, हाजी मुन्ना, हाजी वहीद, नीता अग्रवाल, मुन्नी अहिरवार, प्रभा पाल, आबिदा, याकूब अहमद मंसूरी, आफताब खां, प्रिंस कटियार, दीपक शिवहरे मौजूद रहे। संचालन मजहर अली व आभार आरिफ सलीम ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें