फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गृहकर में वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मतदाता जागरूक मंच व व्यापारिक संगठनों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। नगर पालिका पर गृहकर में वृद्धि करने के विरोध में बुधवार को मतदाता जागरूक मंच व व्यापारिक संगठनों ने पालिका में प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप टैक्स को न्याय संगत बनाने की मांग की। कस्बेवासियों का आरोप है कि पालिका प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या ठोस आधार के गृह कर में कई गुना वृद्धि कर दी है। इससे आम जनता के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी परेशान है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन ध्यान न दिए जाने पर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। मतदाता मंच के संयोजक शिखरचंद्र जैन की अगुआई में कस्बे के समाजसेवी संगठनों व व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। पालिका कार्यालय में ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापारी नेता चौधरी संजय जैन,आनंद सोनी, प्रथम श्रीवास्तव, ओमी कुशवाहा, आनंद बिरथरे आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि पालिका प्रशासन ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया और गृहकर को न्याय संगत नहीं बनाया, तो लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर कस्बे के व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं, इस संबंध में अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव का कहना है कि गृहकर के विषय पर जल्द ही बोर्ड की मीटिंग में विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें