फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने वाले 36 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। ग्राम पंचायत सुजवा कर्री में ग्रामसभा की जमीनों पर 36 लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत लखनलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं जिला प्रशासन से की थी। इसके बाद एक्शन में आए तहसीलदार ने नोटिस जारी कर जमीन खाली करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

मौजा कर्री में गाटा संख्या 554 खलिहान में, गाटा संख्या 555 चारागाह में, गाटा संख्या 573 बंजर भूमि के रूप में तथा मौजा वसवाहा में गाटा संख्या 1166 श्मशान घाट के नाम भूमि दर्ज है। इन सभी भूमि पर निर्माणकर कब्जा किया गया है। इसके अलावा गाटा संख्या 553 जो बंजर भूमि है, उस पर अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर कब्जे कराए गए हैं। तहसीलदार ने कब्जे को हटाए जाने के आदेश जारी किए हैं। जांच में मौजा कर्री में ग्रामसभा की जमीन पर दयाराम, हीरा, आशाराम, गुलजारी, जमुना, महेश, सुरेश, पलटू, विनोद, प्रमोद, प्रकाश, हन्नु, मोती, रामप्रसाद, रामदयाल, गोपी, राजकुमार, बृजलाल, देशराज, प्रेमनारायण, हरदयाल के नाम नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें