फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिट नोटिस के विरोध में व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
ऑडिट के विरोध में डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को कस्टम एवं सेंट्रल जीएसटी कानपुर विभाग द्वारा तीन साल का ऑडिट नोटिस जारी करने के विरोध में पीएम मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त एसके त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन व आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना व जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों को 17-18,18-19 व 19-20 के तीन साल के ऑडिट नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि आयकर विभाग ने 2019-20 के रिटर्न की तिथि बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी है। जीएसटी ने भी अपनी तिथि को बढ़ा दिया है। ऐसे में व्यापारियों के रिटर्न ही जमा नहीं हो रहे हैं फिर विभाग का तीन साल का ऑडिट कैसे संभव है। नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, मनीष रावत, संजय सर्राफ व अजीत राय ने इसे व्यापारियों का उत्पीड़न बताया। नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने किया। इस मौके पर सेंट्रल एक्साइज के अधिकारी के के त्रिपाठी, व्यापारी अंकुर बट्टा, मृत्युंजय तिवारी, आशीष जैन, प्रदीप गुप्ता, शालिगराम राय, शैलेश भाटिया, सतीश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें