फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 'Project Niramaya' launched at Luhari Toll Plaza for the health of truck drivers.

Thu, 03 Sep 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। परिवहन विभाग द्वारा अनुबंधन कर प्राइवेट बसों का मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत संचालन नियमित न होने से क्षेत्र के लोगों का इसका सही तरीके से लाभ नहीं मिल पाने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है लोगों ने कार्रवाई के साथ नियमित समय से बस का संचालन किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परिवहन विभाग की सेवा का लाभ देने एवं यात्रा सुगम बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत बसों का संचालन किया गया है। लेकिन इस योजना के तहत अनुबंध के तौर पर बसों का संचालन नियमित और समय से न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसका सही तरीके से लाभ नहीं मिल पा रहा है क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त बस सेवा के कार्य में लगे कर्मी अपनी मनमर्जी से बसों का संचालन करते हैं इनका कोई समय नहीं है और आए दिन संचालन भी बंद रहता है। गौरतलब है कि ग्रामीण बस सेवा से लोगों को आसानी से जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सरकार के द्वारा सुविधा मुहैया कराई गई लेकिन इन बसों के संचालक मानक से अधिक सवारी भरकर के ले जाते हैं। इस बाबत चंद्रकांत पाठक, रवींद्र केवट, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोगों ने बसों का निर्धारित समय और नियमित संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें