बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज प्रोफेसर समशेर को मिल गया है। मौजूदा समय में वह एचबीटीयू कानपुर के कुलपति हैं। प्रोफेसर जेवी वैशंपायन के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर राजभवन ने अगले कुलपति की नियुक्ति और अग्रिम आदेशों तक प्रोफेसर समशेर को बीयू कुलपति का चार्ज दे दिया है।