फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महाराजा खेत सिंह की पुण्यतिथि पर निकली शोभायात्रा

Mon, 31 Aug 2026 01:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महाराजा खेत सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को खंगार समाज ने तुवन चौराहे से एक विशाल वाहन रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए खिरिया मिश्र पहुंची। यहां उनके नाम से नवनिर्मित प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि द्वारा जाखलौन रोड स्थित खिरिया मिश्र में महाराजा खेत सिंह जूदेव प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। महाराजा खेत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को इस द्वार का लोकार्पण किया गया। इस दौरान खंगार समाज के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में तुवन प्रांगण से वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग हाथों में भगवा ध्वज थामे बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे।
रैली में सबसे आगे चल रही खुली कार में मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि एवं झांसी महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार व अन्य गणमान्य लोग सवार थे। उनके पीछे वाहनों का लंबा काफिला चल रहा था। यह वाहन रैली तुवन प्रांगण से शुरू होकर स्टेशन तिराहा, जुगपुरा और महेशपुरा होते हुए ग्राम खिरिया मिश्र पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ प्रवेश द्वार का लोकार्पण संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षत्रिय खंगार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश नाना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कप्तान सिंह, भानु ठाकुर, वीर सिंह, संजू परिहार, जिला सहकारी बैंक के उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, जाखलौन मंडल अध्यक्ष देशपत कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी कौशिक सहित खंगार समाज के तमाम युवा और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें